फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कचरे से कंचन की तर्ज पर बनेगा कृष्ण लोक पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं पर आधारित कृष्ण लोक पार्क और अनुभव केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। खासबात यह कि मथुरा-वृंदावन के अपशिष्ट और धातु स्क्रैप का उपयोग करके इसे बनाया जाएगा। करीब 20 एकड़ में इसका निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जगह देखी जा रही है।
विज्ञापन

सरकार की मथुरा-वृंदावन को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की मंशा है। इसमें धार्मिक स्थानों के साथ-साथ नए पार्क बनाने की भी योजना है। इसी के तहत भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं पर आधारित थीम पार्क का निर्माण कराया जाएगा। पार्क में मनोरंजन के लिए एंटरटेनमेंट जोन, इंटरैक्टिव झांकियां और सेल्फी प्वाॅइंट भी बनेगा। यह पार्क मथुरा-वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। प्रयागराज के शिवालय पार्क की तर्ज पर इसका निर्माण कराया जाएगा। इसकी विस्तृत कार्ययोजना नगर विकास विभाग ने मुख्यमंत्री योगी के सामने विभाग की समीक्षा बैठक में प्रस्तुत की गई है। इसमें यूपी नगर विकास विभाग अपनी कचरे से कंचन की नीति के तहत शहर के वेस्ट मटेरियल और धातु स्क्रैप से इस पार्क का निर्माण कराएगा। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया है कि इसके निर्माण के लिए जगह तलाशी जा रही है। करीब 20 एकड़ में पार्क के निर्माण की योजना बनाई जा रही है। फिलहाल यह प्रस्ताव सीएम योगी को प्रस्तुत किया गया है। मंजूरी मिलने के बाद आगे की दिशा तय होगी।

गीता के उपदेश देंगे सुनाई
कृष्ण लोक पार्क में थ्रीडी इमेजिंग, इंटरैक्टिव मॉडल और लाइट एंड साउंड के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को दिखाया जाएगा। इसमें भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की घटना से लेकर पूतना, बकासुर और कंस वध के साथ उनके युवाकाल, द्रौपदी चीर हरण से लेकर महाभारत में गीता का उपदेश देते हुए उनके विराट स्वरूप को भी दर्शाया जाएगा। इसके साथ ही पार्क में आने वाले बच्चों के मनोरंजन के लिए बांसुरी और मयूर आकृति के झूले के साथ द्वापर युगीन पार्क की आभा बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें