फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निराश्रित माताओं को सीएम से मदद की दरकार

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन में रामताल के निकट कृष्णा कुटीर महिला आश्रम सदन में मुख्यमंत्री से की जाने वाली अ? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। निराश्रित विधवा माताओं को आश्रय देने के लिए सरकार द्वारा बनवाए गए कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन में रहने वाली माताएं सदन की व्यवस्थाओं से खुश नहीं हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को उन्होंने आश्रय सदन में प्रदर्शन किया। यह सब उन्होंने वृंदावन आ रहे सीएम योगी तक अपनी बात पहुंचाने के लिए किया।
आश्रय सदन की निराश्रित महिलाओं ने विधवा पेंशन न मिलने और खाने की गुणवत्ता को लेकर अपना विरोध प्रकट किया।
महिलाओं ने कहा कि उन्हें यहां कैदी की तरह रखा गया है। बीमार होने पर उन्हें ठीक से दवा भी नहीं दिलाई जाती है। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि जब सरकार उनका खर्च नहीं उठा सकती है तो आश्रय सदनों को बनाने की क्या आवश्यकता है। इससे अच्छा तो वो भिक्षावृत्ति कर ही अपना जीवन काट लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें