राधाकुंड (मथुरा)। राधाकुंड-श्यामकुंड के संगम पर स्थित गिरिराज मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भव्य फूलबंगले का आयोजन किया गया। गिरिराज प्रभु ने फूलों के महल से भक्तों को दर्शन दिए। देर रात तक श्रद्धालु दर्शनों को उमड़ते रहे।
फूलबंगला सजाने में एक क्विंटल विभिन्न प्रकार के फूलों का प्रयोग किया गया। जगमोहन को फूलों से सजाकर कुंज महल का रूप दिया गया। शाम को पट खुलते ही गिरिराज प्रभु के विशेष शृंगार में दर्शनों को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की। गिरिराज महाराज के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। इस दौरान पंकज कौशिक, राम गुरु, गोविंद देशला, राधा विनोद कौशिक, नरेश देशला, राजू पंडा, उमा शंकर शक्ला, हरिशंकर शुक्ला आदि थे।