फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गौर घार सम्मेलन में आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। छोटी आटस गांव में आयोजित ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा के गौर घार सम्मेलन में आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग की गई। सभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ तलवार भेंट कर, पगड़ी बांधकर और फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा कि सरकार को ऐसे कानूनों की समीक्षा करनी चाहिए, जिनसे समाज में विभाजन की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट में बदलाव की मांग करते हुए कहा कि कानून का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरक्षण को जातिगत आधार के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की। कहा कि गरीबी किसी जाति विशेष की समस्या नहीं है। हर समाज में गरीब और असहाय परिवार हैं। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। सम्मेलन के आयोजक एवं गौर घार अध्यक्ष ठाकुर भरत सिंह ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर सामाजिक हितों के लिए संघर्ष करना होगा। इस मौके पर राजकुमार तोमर, जगदीश, पूरण सिंह, पवन ठाकुर, गगन ठाकुर, धनीराम गौर, कुंजी ठाकुर सहित सभा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरी सिंह गौर ने की तथा संचालन विजय सिंह राजपूत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें