फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दिल्ली के युवक ने किराए के मकान में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की राजधाम कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने रविवार सुबह फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह को कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला था।
विज्ञापन


अभिषेक शर्मा (27) पुत्र रनपीत मूलरूप से नई दिल्ली के स्वरूप नगर का रहने वाला था। तीन वर्ष पहले उसने प्रेम विवाह किया था। तभी से परिवार वालों ने उससे नाता तोड़ रखा था। अभिषेक राजधाम कॉलोनी में एक माह पहले ही किराए के मकान में पत्नी, बच्चों के साथ रहने को आया था। एक कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्य करता था।
रविवार सुबह उसकी पत्नी और छोटा बच्चा घर के निचले हिस्से में थे। तभी आठ से नौ बजे के बीच अभिषेक ने पंखे के कुंडे पर प्लास्टिक की रस्सी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया। पत्नी कुछ देर बाद ऊपर के कमरे में गई तो पति तो फंदे पर झूलता देख उसके होश उड़ गए। तत्काल पुलिस व परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर हाईवे उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि युवक डेढ़ वर्ष से मथुरा में रह रहा था। उसने प्रेम विवाह किया था। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें