फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड परीक्षा: पहले दिन 534 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
डीएलएड की परीक्षा देकर केन्द्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। 
विज्ञापन
मथुरा। डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) परीक्षा के पहले दिन सोमवार को जिले में 534 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। जिनमें 7351 परीक्षार्थ शामिल हुए। प्रथम पाली में 3890 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 293 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 3702 में से 241 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन




पहली पाली में बाल विकास विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी। जबकि दूसरी पाली में शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया विषय का प्रश्नपत्र हुआ। डीएलएड परीक्षा के लिए कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रभारी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्राचार्य डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से कराई गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा के अगले चरण भी तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे। सभी केंद्रों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। मंगलवार को गणित और सामाजिक अध्ययन की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें