फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलीगेट से डीगगेट तक ढहाए अतिक्रमण

Thu, 27 Aug 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों के विरोध को दरकिनार कर बुधवार को होलीगेट से डीगगेट तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। पांच घंटे तक होलीगेट पर व्यापारियों ने विरोध किया लेकिन प्रशासन अभियान रोकने के लिए तैयार नहीं हुआ। विरोध पर उतारू दुकानदारों को जगह-जगह पुलिस ने दुकानों के शटर गिराकर बंद कर दिया। शटर के झरोखे से दुकानदार बेबस नजर आए।
विज्ञापन


पड़ोसी जनपद आगरा और हाथरस में सख्ती से चले अतिक्रमण अभियान का असर बुधवार को मथुरा में भी नजर आया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार और सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, पालिका ईओ उदयराज सिंह यादव दो जेसीबी मशीन और छह ट्रैक्टर के साथ सुबह दस बजे होलीगेट पहुंच गए। इधर अभियान के विरोध में व्यापारियों ने दुकानों को बंद कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी होने लगी।

सिटी मजिस्ट्रेट के साथ व्यापारी नेताओं ने वार्ता हुई। व्यापारियों ने रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का हवाला दिया। सपा महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल भी पहुंच गए, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने अभियान रोकने से मना कर दिया। पांच घंटे तक वार्ता का ये दौर चला। तीन बजे जैसे ही भीड़ का दबाव कमजोर हुआ अभियान शुरू कर दिया गया। बुलडोजर से दुकानों के ऊपर लगे टीन आदि उखाड़ दिए गए, नालियों के ऊपर पक्का निर्माण तोड़ दिया गया। विरोध में आए चंद व्यापारी नेताओं की आवाज दब कर रह गई। इधर पालिका ने जेसीबी की संख्या दो से बढ़ाकर चार कर दी।
विज्ञापन


एक घंटे में होलीगेट से लेकर कोतवाली से पूर्व भैंस बहोरा को जाने वाले रास्ते तक सबकुछ साफ कर दिया गया था। फिर 45 मिनट बुलडोजर से यहां से भरतपुर गेट तक के रास्ते पर अतिक्रमण हटाए गए। भरतपुरगेट से डीगगेट तक के रास्ते पर भी अतिक्रमण पूरी तरह से तोड़ दिए गए। इस तरह बुधवार को करीब साढ़े तीन घंटे की कार्रवाई के दौरान होलीगेट से डीगगेट तक का रास्ता अतिक्रमण मुक्त हुआ।

छटपटाते नजर आए व्यापारी नेता
अभियान के दौरान व्यापारी नेता बेबस नजर आए। होलीगेट पर पुलिस की घेराबंदी के कारण व्यापारी नेता अलग-थलग पड़ गए। यहां नाकामी मिलने के बाद विरोध की एक और कोशिश कोतवाली के निकट की गई लेकिन यहां न तो सिटी मजिस्ट्रेट उन्हें सुनने को तैयार थे, संख्या बल भी न होने के कारण विरोध भी नहीं जता सके।

पालिका ने झोंकी पूरी ताकत
पालिका प्रशासन ने भी अभियान में पूरी ताकत लगा दी। आवश्यकता को देखते हुए जेसीबी मशीन की संख्या दो से बढ़ाकर चार कर दी गई। सामान उठाने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली और कर्मचारी बढ़ा दिए गए। ईओ उदयराज सिंह यादव, जेई राजपाल यादव, राजस्व अधीक्षक हरीकिशन शर्मा, गैराज प्रभारी राजेश यादव, एलके शर्मा अलग-अलग टीमों का नेतृत्व करते नजर आए।

दो दशक बाद चला अभियान
शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान करीब दो दशक बाद चला। इससे पूर्व तत्कालीन डीएम हरेकृष्ण पालीवाल की मौजूदगी में होलीगेट को अतिक्रमण मुक्त किया गया था। होलीगेट का फुटपाथ भी तब की कार्रवाई के बाद ही बना था। हालांकि बुधवार को अभियान में सिर्फ टीन सेट को ही तोड़ा गया है।

सड़क नजर आई चौड़ी
अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई होने के बाद होलीगेट से डीगगेट तक के मार्ग की शक्ल ही बदल गई। हर तरफ टीन टप्पर, ईंट आदि बिखरे हुए थे। इन सबके बीच सड़क चौड़ी नजर आ रही थी।


डीएम ने ली पल-पल की षरिपोर्ट
अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान दबाव से निपटने के लिए डीएम राजेश कुमार ने व्यस्तता का सहारा लिया। आम जनता से मिलने वाले समय में डीएम कार्यालय में नहीं बैठे। इस वक्त उन्होंने धनगांव स्थित परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम कोर्ट में पहुंच गए। फिर हेरिटेज सिटी को लेकर आयोजित अहम बैठक का हिस्सा बन गए। ऐसे में उन्होंने अपना मोबाइल भी अपने पास नहीं रहा। हालांकि डीएम समय-समय पर सिटी मजिस्ट्रेट से अभियान की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें