गोवर्धन के आन्यौर गांव गोविंद कुंड स्थित आश्रम के बाहर पिछले डेढ़ महीने से बंदरों की मौत का सिलसिला जारी है, लेकिन लोगों को पता नहीं चल पा रहा था कि बंदरों की मौत आखिर किस वजह से हो रही है। वहीं सोमवार को कई दर्जनों बंदरों के मरने और कई दर्जनों बंदरों के घायल होने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो भारी संख्या में ग्रामीणों का हुजूम लग गया।
लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पशु चिकित्सा टीम द्वारा पाया गया कि घायल बंदर के सिर में एयर गन के छर्रे लगे हुए पाए गए, जिनका उपचार चिकित्सकों द्वारा कर किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर 12 बजे आश्रम के महंत जानकी दास पर बंदरों को मारने का आरोप लगाया है।
आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए आश्रम के चारों ओर पुलिस तैनात कर दी गई है। बंदरों की निर्मम हत्या के बाद गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। वहीं थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा आश्रम में रह रहे यूक्रेन निवासी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर कर दी है। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि बंदरों के पोस्टमार्टम के लिए वेटरनरी कॉलेज से चिकित्सकों की टीम बुलाई गई है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।