फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: लग्न में जाने को लेकर हुई कहासुनी, पति ने मारा डंडा फट गया सिर; सुबह फंदे पर लटकी मिली विवाहिता

Sat, 17 Feb 2024 10:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा में लग्न में जाने को लेकर दंपती में कहासुनी हुई। पति ने डंडा मारा तो पत्नी का सिर फट गया। सुबह पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। मायकेवालों ने हत्या करने की बात कही। 
विज्ञापन
जागृति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार की सुबह विवाहिता फंदे पर लटकी मिली। घरवालों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर मायकेवाले और पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। मायकेवालों ने हत्या करके शव लटकाने की बात कही। मायकेवालों ने सास, पति और चचिया ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मामला फरह थाना क्षेत्र के गांव गड़ाया का है। गांव निवासी सोनू की सदर बाजार थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा निवासी डालचंद की बेटी जागृति (24) के साथ तीन साल हुई थी। पुलिस छानबीन में सामने आया कि शुक्रवार शाम गांव में ही एक घर में लग्न समारोह था। सोनू व उसके परिवारवाले उसमें जाने को तैयार हुए। जागृति ने सोनू को जाने से मना कर दिया। 

पति ने पत्नी को पीट दिया

कहा कि समारोह में जाकर नशेबाजी करेगा। फिर वहां से लौटकर घर में कलह करेगा। सोनू ने इसका विरोध किया। इस पर जागृति अपने मायके जाने की जिद पर अड़ गई। दोनों के बीच इसे लेकर कलह हो गई। सोनू ने पत्नी की पिटाई लगा दी। सिर में एक डंडा भी मार दिया। इससे उसको खून निकल आया। इसके बाद जागृति कमरे में चली गई। 

किशोरी को कमरे से किया बाहर और लटक गई

इधर, चुपके से सोनू शादी में चला गया। जागृति के पास परिवार की एक किशोरी सो रही थी। उसने रात में किशोरी को कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह फांसी के फंदे पर लटक गई। सुबह जगार होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। इधर, मायके वाले भी आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शाम को परिजनों को सौंप दिया।

मायकेवालों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

मृतक के पिता डालचंद व अन्य मायके वालों ने आरोप लगाया कि सोनू शराब का सेवन करता था। इसके कारण बेटी से आए दिन कलह करता रहता था। साथ ही अतिरिक्त दहेज की भी मांग करता था। सोनू का चाचा और उसकी मां इसमें सहभागी थी। वह भी बेटी का उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि बेटी की हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर आत्महत्या दर्शाने के लिए लटकाया गया है।

तहरीर के आधार पर आरोपी पति, सास और चचिया ससुर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शव परिवार वालों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। - कमलेश सिंह, इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें