फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दाऊजी महाराज एवं रेवती मैया का 442वां प्राकटॺोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। ब्रज के राजा दाऊजी महाराज एवं रेवती मैया का 442वां प्राकटॺोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही दाऊजी मंदिर में भीड़ उमड़ती रही। चारों ओर भक्ति भावना का माहौल दिखाई दिया। भक्तों ने दाऊ बाबा को माखन मिश्री का भोग लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सुबह से भक्तों का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया। सुबह दाऊजी महाराज व रेवती मैया का विधि विधान से विशेष अभिषेक किया गया। विशेष श्रृंगार धारण कराए गए। दाऊजी महाराज और रेवती मैया बड़े ही मनोहारी लग रहे थे। विद्वानों ने बलभद्र सहस्रनाम का पाठ किया।
सुबह से ही मंदिर प्रांगण में शहनाई वादन चल रहा था। नफीरी की धुन पर भजन दाऊ बाबा बड़ौ मतवारो, अलबेली सरकार राधे राधे, दाऊजी महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रह्यो, ठोढ़ी पर हीरा चमक रह्यो, बरसाने वारी राधे-राधे आदि भजनों पर श्रद्धालु भक्ति भाव में भावविभोर होकर नाचते रहे। भीड़ के कारण मुख्य बाजार, मेला रोड, कैलाश रोड पर भीड़ रही। धार्मिक स्थल क्षीर सागर पर भक्तों ने स्नान व आचमन कर पुण्य लाभ कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें