फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालु की बेटी का दिनदहाड़े अपहरण: परिवार सहित दर्शन करने आए थे, राहगीरों ने आरोपी साधु वेशधारी को दबोचा

Tue, 29 Aug 2023 04:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के गोवर्धन में श्रद्धालु की बेटी का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। पीड़ित परिवार सहित दर्शन करने आया थे। गनीमत रही कि राहगीरों ने आरोपी साधु वेशधारी को दबोच लिया और बच्ची को बचा लिया गया। 
विज्ञापन
Mathura News: मासूम काव्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के गोवर्धन में दर्शन और परिक्रमा करने आए श्रद्धालु की बेटी का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। अपहरणकर्ता साधु का वेश धारण करके आय था। आरोपी मुकुट मुखारविंद मंदिर तिराहा के के पास से मासूम को ले भागा था। वह जंगल की तरफ भागने की कोशिश में था। शक होने पर राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। इसी बीच परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बच्ची को लेकर आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 

विज्ञापन


पंकज राय निवासी उन्नाव गेट, बड़ा बाजार, झांसी अपनी पांच साल की बेटी काव्या तथा अन्य परिजन के साथ धार्मिक यात्रा पर गोवर्धन आए थे। वह लोग गिरिराजजी की परिक्रमा लगाने लगे। मंगलवार की दोपहर मुकुट मुखारविंद मंदिर के समीप वह लोग मंदिर में पूजा करने की बात कर रहे थे। इसी बीच उनकी बच्ची काव्या उनको दिखाई नहीं दी। श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। वह लोग बच्ची की खोज में जुट गए। 

यह भी पढ़ेंः- Agra News: खोदकर खोखली कर दीं सड़कें, 40 जगह धंसीं; 15 फीट तो कहीं 20 फीट चौड़े गड्ढे हादसों को दे रहे दावत
विज्ञापन


किसी ने उनको बताया कि एक साधु वेशधारी युवक बच्ची को गोद में उठाकर राधाकुंड की तरफ भागा जा रहा है। डीएवी तिराहा के पास से वह जंगल की तरफ जाने लगा। इसी समय परिक्रमा कर रहे अन्य श्रद्धालुओं ने शक होने पर उसे रोक लिया। वह लोग उससे पूछताछ करने लगे। तभी बच्ची को तलाशते हुए परिवारीजन भी पहुंच गए। उन्होंने बच्ची को अपने कब्जे में लिया और आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra Weather News: बारिश से प्रमुख बाजारों में भरा पानी, 50 करोड़ का माल खराब तो 150 करोड़ का कारोबार प्रभावित

क्राइम इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि अपहरणकर्ता आरोपी नीरज पुत्र कालीचरण निवासी अईयापुर, चावर गेट माता मोहल्ला, हाथरस है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें