फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बहू ने सास पर लगाया जान से मारने के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र के गांव कोटा में एक विवाहिता ने सास पर बेरहमी से मारपीट करने और गैस सिलेंडर का रेग्युलेटर का नॉब खुला छोड़कर जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता मधु शर्मा पत्नी भूदेव शर्मा ने पुलिस को तहरीर में बताया कि घटना बीते बुधवार (28 जनवरी) शाम करीब 4 बजे की है। मधु जब पड़ोसी के घर से अपने घर पहुंची तो उसकी सास भगवान देवी ने आपा खो दिया। बिना किसी कहासुनी के सास ने बहू के साथ मारपीट की और गालियां दीं। पीड़िता ने बताया कि उसकी सास पिछले दो महीने से घर पर नहीं रह रही थी। मारपीट के बाद जाते समय सास ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि घर से निकलते वक्त सास ने रसोई में रखे गैस सिलेंडर का नॉब खुला छोड़ दिया, ताकि बड़ी अनहोनी हो। घटना के बाद सहमी पीड़िता ने तत्काल जैंत थाने में लिखित तहरीर देकर थाने गुहार लगाई है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें