फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डेयरडेविल्स और नाइट राइडर्स ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अधिवक्ता प्रीमियर क्रिकेट लीग (एपीसीएल-8) के तहत हरीश राघव इंटर कॉलेज के मैदान पर खेले गए मुकाबलों में डेयरडेविल्स इलेवन और नाइट राइडर्स ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में डेयरडेविल्स इलेवन और टाइगर इलेवन आमने-सामने रहे। टॉस जीतकर टाइगर के कप्तान अनिल शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डेयरडेविल्स ने 20 ओवर में 152 रन बनाए। सुमित रावत ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। टाइगर इलेवन के नीरव सक्सेना ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टाइगर इलेवन की टीम 141 रन पर सिमट गई और 11 रन से मुकाबला हार गई। टीम के लिए नरेंद्र पाली ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। डेयरडेविल्स के गेंदबाज अजय ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। अध्यक्ष चौधरी कृष्णवीर सिंह एवं सचिव राकेश यादव ने पूरू चतुर्वेदी को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया।
दूसरा मुकाबला नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन के बीच खेला गया। नाइट राइडर्स के कप्तान तनवीर अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन बनाए। मुनींद्र सिंह ने सर्वाधिक 72 रन की पारी खेली। जवाब में किंग्स इलेवन की टीम 137 रन ही बना सकी और 21 रन से मुकाबला हार गई। पंकज चतुर्वेदी ने सर्वाधिक 42 रन और चौधरी कृष्णवीर सिंह ने 25 रन बनाए। नाइट राइडर्स की ओर से केके चौधरी और मुनींद्र सिंह ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुनींद्र सिंह को राकेश यादव एवं हरेंद्र शर्मा ने दिया। अंपायरिंग मनोज यादव और प्रमोद यादव ने की। स्कोरिंग की जिम्मेदारी रोहित सिंह और अनुराग चौहान ने निभाई।
विज्ञापन

इस दौरान बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा, सचिव शिवकुमार लवानिया, एपीसीएल के संरक्षक नंदकिशोर उपमन्यु, लकी कमल, सौरभ श्रीवास्तव, शैलेश दुबे, नितिन कटारा, माधव गौतम, श्रेय शर्मा, पूरन प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें