फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पांच वर्ष पुराने हत्या के मामले में डकैत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतपुर। बयाना थाना इलाके के गांव झटोला में 5 वर्ष पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी डकैत करौली के मांसलपुर थाना क्षेत्र के चामड़पुरा निवासी रामलखन गुर्जर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को सेंट्रल जेल सेवर से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। मामले में पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार डकैत के खिलाफ भरतपुर, करौली और धौलपुर जिलों के कई थानों में हत्या, लूट, रंगदारी जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। बयाना थानाधिकारी हरिनारायण मीना ने बताया कि 15 अगस्त 2017 को गांव झटोला में डकैतों ने धावा बोला था।
डकैतों ने राशन के तौर पर घी, दाल, आटा, चावल आदि देने से मना करने पर गांव के राजू लाल गुर्जर की गोली मार कर हत्या कर दी थी। दहशत फैलाते हुए गांव में करीब 30-35 राउंड फायरिंग की थी। गांव के ही भगवान सिंह ने डकैत रामलखन गुर्जर, महमदपुर देवलेन निवासी औतारी गुर्जर, खरेटपुरा निवासी समय सिंह गुर्जर और उनके अन्य साथियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार डकैत को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें