फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चाय बनाते समय धमाके साथ फटा सिलिंडर, हादसा टला

विज्ञापन
मथुरा। श्रीजी कुंज विहार कॉलोनी में फटा सिलिंडर।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र की श्रीजी कुंज विहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार को सुबह चाय बनाते समय पांच लीटर का गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई कमरे में नहीं था, इसलिए बड़ा हादसा टल गया। सिलंडर फटने से कमरे में रखा सामान जलकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन


महेश कुमार श्रीजी कुंज विहार कॉलोनी में रहते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे के करीब वह चाय बनाने के लिए कमरे में गए थे। पांच लीटर के सिलिंडर पर लगे बर्नर को ऑन करने के बाद उन्होंने चाय बनने रख दी। इसके बाद वह बाहर निकल आए। उनके बाहर आते ही तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। लोग कमरे की तरफ पहुंचे तो देखा कि सिलिंडर फटा पड़ा है और कमरे में रखे कपड़े व अन्य सामान जल रहा है।
लोगों ने दमकल को सूचना दी और आग पर किसी तरह काबू पाया। आग बुझाए जाने तक काफी समान जलकर खाक हो गया था। घटना के दौरान महेश की दोनों बेटियां भी घर में थीं, वह कुछ दिन पहले ही रक्षाबंधन पर गुजरात से आईं थीं। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कमरे में कोई नहीं था, नहीं तो हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें