फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: ओटीपी... न एटीएम कार्ड, फिर भी साइबर ठगों ने खाता कर दिया खाली; पीड़ित पहुंचा थाने

Sat, 22 Jun 2024 07:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बिना ओटीपी आए साइबर ठगों ने युवक का खाता खाली कर दिया। पीड़ित मदद के लिए थाने पहुंचा। बैंक ने ऑनलाइन पैसे निकल जाने की बात कही है। 
विज्ञापन
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में युवक के खाते से ठगों ने एक लाख तिरसठ हजार रुपये उड़ा दिए। हैरान करने वाली बात है कि पीड़ित के पास कोई ओटीपी भी नहीं आई। पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है।  

विज्ञापन


मामला मांट थाना क्षेत्र के जाबरा ग्राम पंचायत के मजरा गढ़ी बाल किशन का है। गांव निवासी बिपिन उपाध्याय शिकायत लेकर थाने पहुंचा। पुलिस को बताया कि उसके खाते में 1,63,000 रुपये थे। जब वह बैंक पैसे निकालने पहुंचा तो उसके खाते में एक भी रुपया नहीं था। इसकी सूचना तुरंत बैंक मैनेजर को दी। 

पीड़ित ने बैंक अधिकारियों से पैसे निकल जाने की बात पूछी तो उसे स्टेटमेंट दिया। बताया कि नेट बैंकिंग के पैसे निकाले गए है। बताया कि उसके पास कोई ओटीपी भी नहीं आई। इसके बाद भी ठगों ने खाता खाली कर दिया। थाना प्रभारी राजीत वर्मा ने बताया कि मामला साइबर ठगी का है। तहरीर साइबर क्राइम में जांच के लिए भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें