फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराध: न ओटीपी, ना ही मैसेज, चिकित्सक दंपती के खाते से निकल गए साढ़े 9 लाख रुपये

Sat, 05 Mar 2022 11:10 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा

सार

आगरा में चिकित्सक दंपती साइबर क्राइम का शिकार हो गए। 
खाते से करीब साढ़े 9 लाख रुपये हैकर ने निकाल लिए। मोबाइल पर भी मैसेज नहीं आया और न ही ओटीपी नंबर मांगा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के चिकित्सक दंपती के खाते से करीब साढ़े 9 लाख रुपये हैकर ने निकाल लिए। इसका पता तीन दिन बाद चला तो चिकित्सक दंपती के होश उड़ गए। मोबाइल पर भी मैसेज नहीं आया और न ही ओटीपी नंबर मांगा गया। इस बारे में चिकित्सक ने पुलिस, साइबर सैल एवं बैंक में शिकायत दर्ज कराई है।

इस बैंक में है खाता

मथुरा-वृंदावन मार्ग आकाशवाणी के समीप स्थित राधेश्याम हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अनुराग गुप्ता की पत्नी डॉ. आरती गुप्ता का भूतेश्वर चौराहा पर आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। 27 फरवरी को इस खाते से 10 से 12 मिनट के भीतर तीन-चार बार पैसे निकाल लिए गए। 9.50 लाख रुपये ऑनलाइन दूसरे खाते में डाल लिए। इसका पता चिकित्सक को तीन मार्च को चला, जब वह मोबाइल फोन से किसी को भुगतान कर रहे थे। खाते में पैसा न होने पर वह चौंक गए। 

कैसे निकल गई इतनी बड़ी रकम 

बैंक से जानकारी की गई तो फर्जीवाड़े का पता चला। मेल को भी चेक किया गया। इसमें लेनदेन की जानकारी मिली। 

विज्ञापन

डॉ. अनुराग गुप्ता ने बताया कि बगैर ओटीपी नंबर आए बैंक खाते से इतनी बड़ी राशि निकाल की गई। यह किसी हैकर्स का काम होगा। मोबाइल पर भी कोई मैसेज नहीं आया। इससे स्पष्ट है कि बैंक में भी पैसा सुरक्षित नहीं है।

साइबर सैल में की शिकायत

पुलिस, साइबर सैल एवं बैंक में इसकी शिकायत दर्ज करा दी गई है। पीड़ित डॉ. अनुराग आईएमए उपाध्यक्ष डॉ. गौरव भारद्वाज के साथ साइबर सैल थाने पहुंचे और अधिकारियों से मुलाकात कर बैंक से पैसा निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें