फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन

विज्ञापन
प्रात: सूर्य भगवान को अर्घ्य देतीं महिलाएं। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ आस्था के महापर्व छठ पूजा का शनिवार को समापन हो गया। सुबह 4 बजे से ही व्रतियों और श्रद्धालुओं का जमावड़ा घाटों पर लगने लगा। इस दौरान महिलाएं छठ मईया के गीत गा रही थीं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह मौसम में ठंडक होने के बावजूद महिलाएं घाट पर यमुना के पानी में काफी देर तक खड़ी रहीं। महिलाओं की आस्था ठंड पर भारी पड़ रही थी। व्रती महिलाओं ने कई घंटे तक सूर्य देव का इंतजार किया। सूर्योदय होने पर श्रद्धालुओं के चेहरों पर भी लालिमा बिखर गई। व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया, फिर कलश और वेदी का विसर्जन कर व्रत पूरा किया। इसके बाद घाट पर प्रसाद वितरण और बड़ों से आशीर्वाद लेने का दौर शुरू हुआ। महिलाओं ने सूर्य देव और छठी मैया से मनोकामना पूर्ति हेतु प्रार्थना की। व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत छठ माता का प्रसाद खाकर पूरा किया। पानी से बाहर निकलकर महिलाओं ने एक-दूसरे की मांग में सिंदूर लगाकर सुहाग देने की परंपरा निभाई।
व्रत करने वाली महिलाओं ने बताया कि पति की दीर्घायु के लिए लंबा सिंदूर लगाया जाता है। मान्यता है कि जितना लंबा सिंदूर होगा, उतनी ही लंबी पति की आयु होगी। पूर्वांचल समिति ने अड्डा घाट पर पूजन करने की व्यवस्था की थी। आस्था का आलम यह था कि कोरोना काल में भी लोग घाटों पर जाने से नहीं हिचके लेकिन पूर्वांचल समिति के सदस्यों द्वारा सरकार की गाइडलाइन का पालन कराया गया। घाटों पर बैठने एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग देखी गई। जो लोग मास्क पहनकर नहीं आये थे, उन्हें मास्क उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

पूर्वांचल समिति के अध्यक्ष बीके सिंह ने कहा कि यह पर्व प्रकृति के संरक्षण एवं उसके प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। सचिव श्रीदास प्रजापति ने कहा कि यह पर्व परिवार की सुख-शांति के साथ-साथ समाज कल्याण के लिए किया जाता है। कोषाध्यक्ष मधुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम सौहार्द बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। समिति के सदस्य विनय कुमार, संतोष सिंह, आरपी सिंह, दिनेश सिंह, विनय मिश्रा, योगेंद्र सिंह, आरएस उपाध्याय, पीयूष राव, अनीश आनंद, अशोक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें