फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन में आज से दो दिवसीय ब्रज फिल्म फेस्टिवल

विज्ञापन
मथुरा। ब्रज फिल्म फेस्टिवल के बारे में जानकारी देते आयोजक। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। सांस्कृतिक संस्था बांसुरी का पहला दो दिवसीय ब्रज फिल्म फेस्टिवल शनिवार से आरंभ होने जा रहा है। इसमें करीब 24 लघु फिल्म का प्रदर्शन होगा, जो ब्रज क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। संस्था के मंत्री प्रेम कौशिक ने बताया कि फिल्म फेस्टिवल में सामाजिक जागरूकता, प्रेरणाप्रद, हास्य और म्यूजिक वीडियो के रूप में लघु फिल्म दिखाई जाएंगी, जिनकी अवधि 1 मिनट से 25 मिनट की होगी। हर कैटेगरी में पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

श्रीगंगा लोक कल्याण सेवा संस्थान के सांस्कृतिक प्रकल्प बांसुरी द्वारा पहली बार ब्रज फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। बांसुरी ने पहले कई वर्ष तक सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगोत्सव का आयोजन किया है। फिल्म फेस्टिवल के रूप में भी यह एक अनूठी पहल जिले के लिए पहली बार होने जा रही है। संस्था संस्थापक विनय गोस्वामी ने बताया कि 6 और 7 फरवरी को वृंदावन शोध संस्थान में आयोजित होगा। इसमें निर्णायक मंडल में मुंबई से प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक अभिनेता सिद्धार्थ नागर और बॉलीवुड से ही निर्माता, निर्देशक सूरज तिवारी मौजूद रहेंगे। फेस्टिवल में विशेष रूप से फिल्म अभिनेता बिजेंद्र काला की उपस्थित रहेगी। इस दौरान संस्था संरक्षक राधा कृष्ण पाठक, अतुल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें