फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: वृंदावन में फिर टला क्रूज ट्रायल, नाविकों ने विरोध में किया प्रदर्शन; आज मिलेंगे सांसद हेमा मालिनी से

Mon, 08 Apr 2024 12:24 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में एक बार फिर क्रूज का ट्रायल चल गया। विरोध में नाविकों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इसको लेकर सांसद हेमा मालिनी से भी मिलेंगे। 
विज्ञापन
वृंदावन स्थित केशीघाट पर यमुना किनारे ट्रेलर में रखा गरुण क्रूज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में केशीघाट से क्रूज का ट्रायल रविवार को विरोध के कारण टल गया। केशीघाट पर मथुरा क्रूज लाइंस के अधिकारी जैसे ही क्रूज पर यात्रियों को चढ़ाने के लिए प्लेटफार्म तैयार करने लगे, तभी स्थानीय नाविकों ने रोष व्यक्त किया। क्रूज के विरोध में प्रदर्शन किया। नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाविकों को शांत किया। सोमवार को नाविक हेमामालिनी के निवास पर एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन


रविवार दोपहर को यमुना में क्रूज चलाने के लिए मथुरा क्रूज लाइंस के अधिकारी जीतेंद्र एवं कैप्टन निहार प्रधान एवं कर्मचारियों की टीम केशीघाट के पास कच्चे घाट पर क्रूज में यात्रियों के चढ़ने के लिए प्लेटफार्म तैयार करने लगे, तभी वहां स्थानीय नाविक एकत्र हो गए और उसका विरोध करने लगे। 

अधिकारियों ने मांट पुलिस को मौके पर बुला लिया। एसआई राकेश कुमार ने नाविकों को शांत किया। नाविकों ने एक स्वर में कहा कि सभी नाविक सोमवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय एवं हेमामालिनी के आवास पर जाकर अपनी मांग रखेंगे।
विज्ञापन


नाविक बलवीर निषाद ने कहा कि प्रशासन ने पहले कृषिभूमि छीन ली और अब उनका सैकड़ों वर्षों से पुस्तैनी काम को भी छीना जा रहा है। विरोध करने वालों में बलबीर निषाद, सतवीर निषाद, दिनेश, गुलाल निषाद, देवो, चंद्रभान, नरेश, सुरेश, श्रीनिषाद, शिशुपाल, हरिचंद्र, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें