फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर में बेकाबू हुई भीड़: एक-दूसरे पर गिरे कई श्रद्धालु, हालात संभालने में पुलिस के छूटे पसीने

Thu, 19 Nov 2026 10:40 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन की संकरी गलियों के मुहानों पर बने होल्डिंग एरिया में पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को पांच से दस मिनट तक रोककर आगे बढ़ा रहे थे। इसके बावजूद, भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में बृहस्पतिवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण पुलिस के भीड़ नियंत्रण इंतजाम ध्वस्त हो गए। दर्शन करने की होड़ में होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं के बीच आपाधापी मच गई, जिससे हादसे की स्थिति बन गई। हालांकि, तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाल लिया और कई श्रद्धालुओं को गिरने से बचाया।
विज्ञापन


दिवाली के बाद से श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। कार्तिक मास में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की एक झलक पाने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। पवित्र मास के समापन के साथ ही दर्शनों की लालसा और बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जिससे पुलिस का भीड़ प्रबंधन और मंदिर की संकरी गलियां छोटी पड़ गईं।

 
Trending Videos

भीड़ के दबाव से गिर पड़े श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंदिर की ओर विद्यापीठ, जुगलघाट और दाऊजी तिराहा से तीन गलियों में होकर श्रद्धालु मंदिर के दो प्रवेश द्वारों तक पहुंचते हैं। इन संकरी गलियों के मुहानों पर बने होल्डिंग एरिया में पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को पांच से दस मिनट तक रोककर आगे बढ़ा रहे थे। इसके बावजूद, भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो गया। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने और उसके दबाव को कम करने के लिए जगह-जगह होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। इनका उद्देश्य श्रद्धालुओं को सहज और सुरक्षित दर्शन कराना है।

 
विज्ञापन

भीड़ में गिर पड़े कई श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आपाधापी और पुलिस का हस्तक्षेप
मंदिर के प्रवेश द्वार दो के सामने होल्डिंग एरिया में जैसे ही पुलिसकर्मियों ने रस्सी ऊंची की, पीछे से आ रही भीड़ के दबाव और धक्कों के कारण आगे के श्रद्धालु भागने लगे। इस आपाधापी में कई श्रद्धालु भीड़ के बीच गिर गए। वहां तैनात एक पुलिसकर्मी ने तुरंत चिल्लाकर गिरे हुए श्रद्धालुओं को उठाया और उन्हें आगे बढ़ने में मदद की। बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। संदीप सिंह ने कहा कि होल्डिंग एरिया से निकलने के बाद आगे निकलने के लिए भागना मानव स्वभाव है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें