फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में रही भीड़, जगह पाने को मारामारी

विज्ञापन
मथुरा। मथुरा जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ती भीड़। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। भाई दूज पर भाई के घर जाने को निकली बहनों के लिए ट्रेनों में जगह कम पड़ गई। ट्रेनों में जगह पाने को मारामारी रही। सुबह से लेकर देर रात ट्रेनों में भीड़ उमड़ी। लटक कर यात्रा कर रहे लोगों को अंदर करने और उतारने में आरपीएफ जीआरपी के पसीने छूटते रहे।
विज्ञापन

भाई दूज पर बहने भाइयों के घर टीक करने व मुंह मीठा कराने पहुंचीं, वहीं भाई भी बहनों के घरों पर पहुंचे। इसमें ज्यादातर लोगों ने ट्रेन से यात्रा की। सुबह से लेकर देर रात तक ट्रेनों में भीड़ उमड़ती रही। स्लीपर कोच जनरल कोच की तरह भर गए। जनरल कोच में पैर रखने तक को जगह नहीं मिली। लोगों को सुरक्षित यात्रा कराने को आरपीएफ जीआरपी के पसीने छूटते रहे। हालात यह रहे कि ट्रेन आने पर लोगों को उतरने से पहले चढ़ने की कोशिश की गई। आरपीएफ जीआरपी लोगों को उतारने चढ़ाने में जुटी रही।
सुबह एक घंटे तक रेलवे पुल रहे जाम के हालात
मथुरा। भाई दूज के मौके पर सुबह 7:25 बजे से आठ बजे तक रेलवे जंक्शन के फुट ओवर ब्रिज पर जाम के हालात बन गए। इसकी प्रमुख वजह 7:20 पर कर्नाटका, 7:15 पर पश्चिम एक्सप्रेस, 7:34 पर गुजरात संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आ गई। वहीं दिल्ली की ओर से कोटा मिलेनियम एक्सप्रेस व दो अन्य ट्रेन आ गई। इन ट्रेनों से हजारों यात्री स्टेशन से बाहर जाने को हुए तो जाम के हालात बन गए। आरपीएफ, जीआरपी ने जैसे तेसे लोगों को संभाला और स्टेशन से बाहर निकाला।

फोटो 28+29 नए बस स्टैंड पर बसों में चढ़ती भीड़।- फोटो : MATHURA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें