फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एटीएम लूटने वाले गिरोह का बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़ (मथुरा)। पुलिस ने शुक्रवार सुबह 4.30 बजे विशंभरा-पैगाम मार्ग पर मुठभेड़ में एटीएम लूटने वाले गिरोह के एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। शातिर बदमाश के पास से कार व एक लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि एटीएम को काटने वाला गिरोह पैगाम मार्ग पर घूम रहा है। यहां पहुंचने पर पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में सहबाज मेव निवासी नगला कानपुर थाना हसनपुर के दाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका दूसरा साथी साजिद मेव निवासी नगला उटावर, थाना कोसीकलां भाग निकला। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।



पकड़े गए बदमाश के पास से एक कार और एक लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसके साथ ही एक सिलिंडर मय गैस कटर, एक छेनी, एक हथौड़ा, एक काले पेंट की स्प्रे की डिब्बी बरामद हुई है। गिरफ्तार बदमाश के ऊपर हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी सोनू सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश काफी समय से अपराधों में लिप्त था। फरार बदमाश व उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें