टैंटीगांव-मांट मार्ग पर सरकोरिया मोड़ के निकट कार और बाइक की टक्कर में घायल बाइक सवार महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पति और दो पुत्र घायल हैं। एक बाइक पर सवार चार लोग कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे थे। किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।
राजेंद्र निवासी महोली थाना हाईवे अपनी ससुराल सामौली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। मंगलवार को वह अपनी पत्नी मीरा, पुत्र यशपाल (12) और श्रीकांत (10) के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। सरकोरिया मोड़ के समीप टैंटीगांव की ओर से तेज गति से आ रही कार और बाइक की टक्कर हो गई।
इसमें बाइक सवार चारों लोग गंभीर रुप ये घायल हो गए। चारों को मथुरा के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मीरा ने दम तोड़ दिया। कार चालक मौका देख कार लेकर भाग गया।
महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम वैभव शर्मा और विधायक श्यामसुंदर शर्मा के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।