फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25-25 हजार के दो इनामी लुटेरे दबोचे

Sun, 17 Jul 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
गोवर्धन पुलिस ने 25-25 हजार के इनामी दो टटलू लुटेरों को दबोच लिया। दोनों के कब्जे से चोरी की स्कॉर्पियो गाड़ी, दो तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं। दोनों पर मुंबई की क्राइम ब्रांच से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इन्होंने अपने साथी के साथ मिलकर गत वर्ष मुंबई के कारोबारी को बरसाना में बंधक बनाकर फिरौती वसूलकर मुक्त किया था।
विज्ञापन


गोवर्धन पुलिस ने सीओ गोवर्धन अजय कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार देर रात लुटेरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने गांठौली रोड पर स्कॉर्पियो सवार थाना बरसाना के गांव हाथिया निवासी पप्पू खां उर्फ जौहरुद्दीन और मुनसैद को दबोच लिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो के कागजात मांगे तो बताया कि गाड़ी चोरी की है।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पकड़े गए टटलू हैं। दूर दराज के कारोबारियों को सोने की ईंट बेचने की कहकर बुलाते हैं और बरसाना, गोवर्धन के जंगल में ले जाते हैं और बंधक बनाकर लूट लेते हैं। पीड़ित कारोबारी से आरटीजीएस से अपने खातों में फिरौती की रकम डलवा लेते हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि लुटेरों ने गत वर्ष मुंबई के एक कारोबारी से 15 लाख रुपये का टटलू काटा था। इसमें एक आरोपी पर मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से एक लाख का इनाम है और पप्पू और मुनसैद पर 25-25 हजार का इनाम है। दोनों पर आठ लूट और अपहरण कर फिरौती वसूलने के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें