दो थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। हादसे का शिकार हुए बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
वृंदावन कोतवाली के जुगलघाट निवासी भोला (20) पुत्र जग्गो अपनी बहन और भाई पप्पू को पेपर दिलाने के लिए हाईवे स्थित कालेज में बाइक से छोड़ने आया था। लौटते समय सुबह 7:45 बजे रास्ते में राजीव एकेडमी के निकट पीछे से तेज गति से आए गिट्टी लदे डंपर से उसकी टक्कर हो गई।
हादसे में भोला की मौके पर मौत हो गई। भोला ने हेलमेट नहीं पहना था। डंफर चालक गाड़ी लेकर भाग गया। राहगीरों ने पीछा किया और जैंत पुलिस को सूचना दी। जैंत पुलिस ने स्टॉपर लगाकर डंपर चालक को गाड़ी सहित पकड़ लिया। इस मामले में पप्पू ने जैंत चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इधर, देर रात थाना सदर बाजार इलाके में गोकुल बैराज पर सड़क किनारे चल रहे करीब 30 वर्षीय युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। देर रात पहुंची गश्ती पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।