फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर दो हादसों में तीन की मौत

Mon, 03 Oct 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हादसा ग्रस्त वाहन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना नौहझील क्षेत्र में किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार ट्रिपलिंग कर रहे थे और हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ था। बताते हैं कि सिर में अधिक चोट आने से दोनों की मौत हो गई। वहीं एक्सप्रेसवे पर राया क्षेत्र में एक मिनी बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इसमें मिनी बस के चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


शनिवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रहे बाइक सवार तीन लोगों की थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 74 के समीप पीछे से किसी वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मुन्ना सिंह और उनका बेटा अक्षय कुमार निवासी दिल्ली और एक परिचित युवक सचिन निवासी खजुरी दिल्ली घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मियों ने तीनों घायलों को कैलाश अस्पताल जेवर भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने मुन्ना सिंह (45) और अक्षय कुमार (19) को मृत घोषित कर दिया।

दूसरा हादसा थाना राया क्षेत्र में माइल स्टोन 108 के समीप हुआ। इसमें मिनी बस डीएल 1 वीसी 2233 शनिवार रात करीब डेढ़ बजे अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक आरजे 05 जीए 4862 से टकरा गई। हादसे में मिनी बस के चालक महेश कुमार निवासी मलिया बिहार मदनपुर दिल्ली की मौत हो गई और एक यात्री घायल हो गया।
विज्ञापन


अनियंत्रित टेंपो पलटा, छह घायल
सवारियों से भरा टेंपो रविवार को अनियंत्रित होकर जाबरा-मांट मार्ग पर बगीची के पास पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार छह यात्री दब गए। आसपास के जुटे राहगीरों ने यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जाबरा निवासी मास्टर दलवीर सिंह, राया के सौरन कुमार सहित छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें