चरखी दादरी में दादरी सदर थाना पुलिस ने गांव चरखी निवासी एक व्यक्ति को सुलफा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस को रविवार सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि गांव चरखी में एक व्यक्ति सुलफा बेच रहा है। इसी आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर छापा मार दिया जहां चरखी निवासी रामभगत को दबोच लिया गया। जिसकी तलाशी ली तो उसके पास 618 ग्राम सुलफा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।