फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 ट्रॉली से टकराई टूरिस्ट बस, चालक की मौत

Sun, 19 Mar 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली से टूरिस्ट छोड़कर आगरा लौट रही बस एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 128 पर ट्राली में पीछे से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई और बस और ट्रैक्टर में सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। एक्सप्रेसवे पर खड़े बस और ट्रैक्टर ट्राली को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन


216, काछीपुरा आगरा कैंट निवासी राहुल शर्मा (24) पुत्र स्व. हरीशचंद शर्मा न्यू गोल्डन बस सर्विस में चालक थे। शुक्रवार सुबह टूरिस्ट को आगरा में घुमाने के बाद दिल्ली छोड़ने गए थे। रात के समय दिल्ली से लौटकर आ रहे थे। रात लगभग दो बजे थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 128 पर उनकी बस आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्टीयरिंग और ड्राइवर सीट के मध्य फंसे चालक को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल हुए बस सवार संजय, पदम के अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार द्रवण, धर्मेंद्र, बिट्टू निवासी बोना थाना इगलास को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

 
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह आगरा से नोएडा जा रही मेटाडोर ((यूपी 71 सी 6716)) माइल स्टोन 107 के निकट डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। घायलों में प्रेमपाल नाम के व्यक्ति की हालत गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें