फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफाइनरी में तेल ढुलाई का ठेका लेता था सुजीत

Thu, 23 Feb 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सुजीत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सौ करोड़ से भी ज्यादा की तेल चोरी में फंसा सुजीत चौधरी रिफाइनरी का ठेकेदार रह चुका है। वो तेल ढुलाई का ठेका लेता था। उसने अपने दस से भी ज्यादा टैंकर रिफाइनरी में लगा रखे हैं। पुलिस की जांच में इसका खुलासा हो रहा है।
विज्ञापन


हाइवे थाना क्षेत्र के गांव पालीखेड़ा निवासी सुजीत ग्राम प्रधान है। वह इस बार निर्विरोध चुना गया था। उसके चुनाव को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उसने दबाव बनाकर दूसरे लोगों को पर्चा वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया था। सुजीत चौधरी के पास एक पेट्रोल पंप भी है। वो लंबे समय तक रिफाइनरी में ठेकेदार रह चुका है। तेल की ढुलाई का ठेका लेता था। इसी दौरान उसके रिफाइनरी अफसरों से अच्छे संबंध बन गए थे। बाद में वो तेल चोरी के गिरोह से जुड़ गया। उसने रिफाइनरी अफसरों से अच्छे संबंध को अपने हित में प्रयोग किया। 


मनोज ने ही बनाया था तेल चोरी का नेटवर्क
तेल चोरी में फरार चल रहे मनोज गोयल ने मथुरा में बड़ा नेटवर्क बना रखा था। अफसरों से अच्छे संबंधों के बूते पर ही वो तेल का काला कारोबार कर रहा था। पुलिस ने जिन 17 लोगों के गैंग का पर्दाफाश किया है, उसका सरगना आगरा निवासी मनोज ही बताया जा रहा है। वही तय करता था कि पाइप लाइन से चोरी किया गया तेल किस पेट्रोल पंप पर पहुंचेगा। इस नेटवर्क से जुड़े लोग उसी आधार पर तेल की सप्लाई करते थे। मनोज गोयल के पेट्रोल पंपों पर भी चोरी का तेल खपाया जाता था। पुलिस की जांच में पता चला है कि मनोज एक लंबे समय से तेल चोरी करा रहा है। मथुरा में भी उसका अक्सर आना-जाना लगा रहता था। वह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से भी मुलाकात करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें