फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राया में डकैती, किशोरी की हत्या 

Mon, 29 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
राया में डाका
विज्ञापन
शनिवार रात कच्छा बनियानधारी बदमाशों ने राया कस्बे के मोहल्ला पाठक नगर में एक कारपेंटर के घर पर कहर बरपाया। दीवार फांदकर घर में घुसे आठ बदमाशों ने सो रहे लोगों पर लाठी डंडों से प्रहार शुरू कर दिए। बदमाशों की पिटाई से एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। तीन महिलाओं समेत छह अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद बदमाश नकदी,  जेवरात और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।  
विज्ञापन


बदमाशों ने शनिवार रात करीब 1:25 बजे रामदेव शर्मा के मकान को निशाना बनाया। सभी बदमाश हाथों में डंडे और नुकीले पत्थर लिए थे। बदमाशों ने सबसे पहले बरामदे में सो रही योगेश्वरी देवी पत्नी रामदेव शर्मा और उनकी बेटी  कुसुमलता (16) पर हमला बोला। कुसुमलता के सिर पर डंडों से वार किए और पत्थर से प्रहार कर उसका सिर कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  योगेश्वरी को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। उनके कानों से कुंडल खींच लिए।

इसके बाद बदमाशों ने घर में ही बनी दुकान में सो रहे रामदेव शर्मा और उनके बेटे गोपाल शर्मा (18) पर हमला कर दिया। इन्हें भी डंडों से पीट कर लहूलुहान कर दिया। बदमाशों ने मकान में किराये पर रह रहे योगेश के परिवार पर भी हमला किया। योगेश से नगदी, उनकी पत्नी पिंकी से सोने की चेन और कुंडल छीन लिए। योगेश की बेटी बेबी (7) और नीतू (3) को पीटा। शोर सुनकर पहुंचे दूसरे किरायेदार प्रीति और रंजीत को भी डंडों से पीटा गया।
विज्ञापन


इस बीच बदमाशों के हाथ जो भी लगा उसे लूट लिया। इस दौरान रामदेव के सबसे छोटे बेटे कृष्णा ने शोर मचा दिया तो बदमाश भाग खड़े हुए। सूचना पर एसएसपी बबलू कुमार, एसपी (देहात) अरुण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसपी ने बताया कि इस वारदात में बावरिया गैंग का हाथ होने की संभावना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें