पानीपत से तस्करी करके कानपुर ले जाई जा रही हरियाणा ब्रांड की शराब जैंत पुलिस ने पकड़ ली। इसकी कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने उन्नाव निवासी कैंटर चालक को दबोच लिया है।
हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कैंटर एचआर-64, ए-7120 पकड़ा। चेक करने पर इसके अंदर बने केबिन में अंग्रेजी शराब की 190 पेटी शराब मिलीं। चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि कैंटर चालक वीरेंद्र निवासी उन्नाव हरियाणा ब्रांड की शराब पानीपत से तस्करी करके कानपुर ले जा रहा था। उन्होंने बताया कि करीब 1684 लीटर शराब की कीमत 11 लाख रुपये होगी।
सफारी से 38 पेटी शराब बरामद
पुलिस ने कोटवन चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक सफारी गाड़ी से 38 पेटी देशी शराब बरामद की। आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। कोटवन चौकी प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पकड़ी गई सफारी गाड़ी के मालिक के नाम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।