फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर में पुलिस ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 22 Oct 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डबल मर्डर में पुलिस ने दर्ज कराई रिपोर्ट - फोटो : Logo
विज्ञापन
- छरौरा में हुई वारदात के 36 घंटे बाद भी तहरीर देने नहीं आया कोई परिवारीजन
विज्ञापन

- अद्धा चौकी प्रभारी ने मृतक के ससुर और ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

गांव छरौरा में बुधवार की रात हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर वृंदावन पुलिस पर उठ रहे सवालों के बाद आखिरकार शुक्रवार को पुलिस ने अपनी ओर से ही मुकदमा दर्ज करा दिया है। कोतवाली के अद्धा पुलिस चौकी प्रभारी के प्रार्थना पत्र पर मृतकों के ससुर सहित ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई।  
बुधवार रात गांव छरौरा में सगे भाई मनीष और संजय की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। ये दोनों अपने भाई रवि और साथियों के साथ ससुराल में मनीष और रवि की पत्नी को लेने आए थे। घटना के बाद से रवि लापता है, वहीं इन भाइयों के परिवार का सदस्य मुकदमा दर्ज कराने नहीं पहुंचा। कोतवाली प्रभारी के अनुसार मृतकों के पिता रामजीलाल सहित अन्य परिवारीजनों से कई बार संपर्क करने बाद भी किसी ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

घटना के 36 घंटे बाद भी मुकदमा दर्ज न करने के कारण पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे थे। शुक्रवार की शाम अधिकारियों के आदेश पर अद्धा पुलिस चौकी प्रभारी विपिन कुमार ने मृतक संजय और मनीष के ससुर डोरीलाल और ससुरालीजनों के खिलाफ दोनों भाइयों की पीट-पीटकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। पुलिस ने आरोपी डोरीलाल के साथ ही उसके एक पुत्र विष्णु, भतीजे धर्म सिंह सहित 8 लोगों को हिरासत में ले रखा है। इनमें से कई लोगाें के सिर और शरीर के हिस्सों में चोट के निशान भी हैं। हत्या में गांव के दर्जनों लोगों के शामिल होने का आरोप है। फिर भी पुलिस ने एक नामजद और अन्य के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।

अब होगा शवों का पोस्टमार्टम
गांव छरौरा में बुधवार रात हुए दोहरे हत्याकांड को 36 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने पंचनामा भरा है। पुलिस गांव के चौकीदार रमजो की गांव में झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंचना दिखा रही है। ग्राम प्रधान गोर्वधन सहित पांच लोगाें को पंचनामा में शामिल किया है। इसके बाद शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम होने की संभावना जताई गई। वहीं झगड़े में घायल केके और गायत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


कई बार पंचायत के बाद भी नहीं हो पाई सुलह
गांव छरौरा में संजय और मनीष की हत्या के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। ग्राम प्रधान गोवर्धन सिंह की मानें तो दोनों परिवार के बीच कई बार कलह हुई। कई बार पंचायत बैठीं, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। प्रधान के अनुसार मनीष और रवि ने अपनी पत्नी को पीट कर घर से निकाल दिया था। दोनों का व्यवहार ठीक नहीं था। मृतक मनीष के साले विष्णु ने बताया कि उनके जीजा रवि, संजय और मनीष आवारा और बदमाश लोगों के साथ रहते थे। बहनों के साथ हुई मारपीट के बाद जब वे उनके घर गए तो तीनों भाईयों ने मूसल से उन पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब डेढ़ माह पहले उनके एक भाई पर मसानी पर तेजाब डाल दिया। मामले में आरोपी रवि आज तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें