कोतवाली पुलिस ने दो लुटेरे दबोचे हैं। इन दोनों ने 25 नवंबर को कोतवाली क्षेत्र में चक्रपाणि आरोग्यशाला में चिकित्सक के घर में लूटपाट की थी। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और सोने की चेन बरामद की है।
25 नवंबर को कोतवाली के सामने स्थित चक्रपाणि आरोग्यशाला में रात को लुटेरों ने वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह और सीओ सिटी जगदीश सिंह ने बताया कि पकड़े गए थाना फरह क्षेत्र के निवासी प्रेमपाल और अनिल हैं। इनके कब्जे से चिकित्सक डा. राजू चतुर्वेदी के यहां से लूटी गई सोने की चेन और एक मोबाइल मिला है। इन्होंने पूर्व में की वारदातें भी कबूल की हैं।