फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में सपा जिला महासचिव के भतीजे की हत्या

Fri, 10 Feb 2017 12:10 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
बदायूं में सपा जिला महासचिव के भतीजे की हत्या - फोटो : बदायूं में सपा जिला महासचिव के भतीजे की हत्या
विज्ञापन

विज्ञापन
बिल्सी रोड पर स्टेडियम के पास मिला शव
ब्लॉक प्रमुख के पति सर्वेश यादव व साथियों के खिलाफ मुकदमा

सपा जिला महासचिव सुरेश पाल सिंह चौहान के भतीजे अंकुर चौहान की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह उसका शव बिल्सी रोड स्थिति स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने पड़ा मिला। शव से करीब दो सौ मीटर दूर अंकुर की बाइक भी खड़ी मिली। मामले में मृतक के भाई आशीष चौहान ने अंबियापुर ब्लॉक प्रमुख के पति सपा नेता सर्वेश यादव और उनके साथियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर की आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले ब्रह्मानंद के 30 वर्षीय पुत्र अंकुर चौहान का शव मिलने की सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस से झड़प होते-होते बची। मामले में मृतक के भाई आशीष चौहान ने सर्वेश यादव को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में कहा गया है कि बुधवार शाम अंकुर को अंबियापुर की ब्लॉक प्रमुख विजेता यादव के पति और सपा नेता सर्वेश यादव ने फोन करके बुलाया था। इसके बाद अंकुर बाइक से निकला था।
विज्ञापन

आरोप है कि सर्वेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर ईंटों से कुचलकर अंकुर की हत्या कर दी। सपा के जिला महासचिव सुरेश चौहान ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि रात में ही पुलिस को सूचना दी गई थी कि उसकी जान को खतरा है। पुलिस यदि हरकत में आ जाती तो उसकी हत्या न होती। इस बीच खबर मिलने पर एसएसपी महेंद्र यादव, एसपी सिटी अनिल यादव और सीओ सिटी अभिषेक यादव ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

-------
मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्या की वजह क्या है, यह तो विवेचना के बाद ही साफ हो सकेगी। हत्या ईंटों से सिर कुचलकर की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। जल्द गिरफ्तार भी होगी।
-महेंद्र यादव, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें