फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंख में मगोर्रा पुलिस, कोसी में पीएसी, क्यूआरटी तैनात

Mon, 04 May 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मगोर्रा क्षेत्र के कस्बा सौंख से नईम नामक युवक द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में तनाव को देखते हुए सौंख और कोसीकलां में फोर्स तैनात किया गया है। सौंख में पुलिस और कोसीकलां में पुलिस के साथ पीएसी, क्यूआरटी तैनात की गई है। इधर थाना मगोर्रा और कोसीकलां पुलिस पर हमले के मामले में पुलिस ने 27 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमले, मारपीट, तोड़फोड़, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं सहित 7 सीएलए एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। सौंख चौकी में तैनात दरोगा सत्यवीर सिंह की ओर से ये रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

तनाव का कारण बना घटनाक्रम शुक्रवार का है। शाम चार बजे कस्बा सौंख से बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा को सौंख निवासी युवक नईम फुसलाकर ले गया। युवती-युवक अलग-अलग समुदाय के होने के कारण सौंख में तनाव का माहौल बन गया। मामले में रविवार की रात युवती की बरामदगी के लिए पुलिस कोसीकलां में दबिश देने गई। आरोपी पकड़ा गया लेकिन निकासा और राठौर नगर में पुलिस पार्टी पर हमला कर आरोपी युवक को छुड़ा लिया गया।
विज्ञापन


अब कोसीकलां में कोसीकलां, शेरगढ़, छाता, बरसाना की फोर्स, एक प्लाटून पीएसी, क्यूआरटी और एक्शन मोबाइल टीम तैनात है। सीओ छाता अतुल श्रीवास्तव मौके पर कैंप किए हुए हैं। मामले में सीओ के नेतृत्व में बनी दो टीमों ने दबिश देकर राठौर नगर निवासी अल्लावक्स और मुन्ना को पकड़ा है। पुलिस की ओर से 25 लोगों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर हमलाकर उनके वाहन तोड़ने, सेवन क्रिमिनल एक्ट सहित अन्य धाराओें में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर सौंख में भी बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।

पलवल तक मिली लोकेशन
कस्बा सौंख से छात्रा को फुसलाकर ले जाने वाला युवक नईम अपने एक मित्र की मदद से टैक्सी किराए पर लेकर भागा है। टैक्सी दिलाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने टैक्सी वाले के मोबाइल नंबर के लोकेशन ली तो वह पलवल तक मिली। उसके बाद मोबाइल बंद जा रहा है।


कोसीकलां और सौंख में शांति बनी हुई है। युवती को बरामद करने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। शीघ्र ही युवती बरामद कर ली जाएगी। कोसीकलां में सीओ छाता और अन्य अधिकार नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

-मंजिल सैनी, एसएसपी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें