फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामवृक्ष की गाड़ियों से ढूंढे जा रहे चैसिस नंबर

Wed, 17 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजला मथुरा
विज्ञापन
jawahar bagh
विज्ञापन
जवाहर बाग कांड में आग के हवाले हुई गाड़ियों की हकीकत से पर्दा आगरा की फोरेंसिक टीम हटाएगी। 16 अगस्त को आगरा की फोरेंसिक टीम ने चैसिस एवं इंजन नंबर के लिए इन गाड़ियों को चेक किया।
विज्ञापन

दो जून को जवाहर बाग कांड में दो पुलिसकर्मियों सहित 29 लोगों की मौत हो गई थी।

इस दौरान आगजनी में जवाहर बाग कांड के सूत्रधार रामवृक्ष यादव की यहां रखी गाड़ियां भी जल गई थीं। आग से गाड़ियों ये हालत हुई कि नंबर प्लेट ही नहीं चैसिस और इंजन नंबर भी नहीं पढ़ने में आ रहे।

अब आगरा की फोरेंसिक टीम इन गाड़ियों से चैसिस और इंजन नंबर पता कर रही है। मंगलवार को टीम जवाहर बाग पहुंची। टीम ने घंटे से अधिक समय तक यहां गाड़ियों को चेक किया। सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि आगजनी से मिट चुके इंजन और चैसिस नंबरों को फोरेंसिक टीम के एक्सपर्टों ने जुटाया है। हालांकि अभी तक इस संबंध में फोरेंसिक टीम ने कोई खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें