फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामी से संबंध में बाधा बनने पर मामी के भाई की हत्या

Thu, 10 Nov 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
बलदेव थाना क्षेत्र में बरौली के पास एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बुधवार की रात हाथरस के युवक सुरेंद्र को गोलियों से भूनकर मार डाला गया। मरने वाला जिला हाथरस में मुरसान के चौकड़ा गांव का रहने वाला है। वह यहां अपने रिश्तेदार के गांव सहीरामगढ़ी में आया था। बताया जा रहा है आरोपी के सुरेंद्र की बहन से प्रेम संबंध थे, जिसका वह विरोध करता था।
विज्ञापन


जिला हाथरस के चौकड़ा गांव निवासी सुरेंद्र (30) पुत्र देवेंद्र खेतीबाड़ी करते थे। उनकी शादी बलदेव के गांव हथकौली में तीन साल पहले हुई है। परिवार वालों ने बताया कि सुरेंद्र बुधवार शाम अपनी ससुराल जाने के लिए मोटरसाइकिल लेकर निकले थे। गुरुवार सुबह उन्हें जानकारी मिली कि उनकी हत्या कर दी गई है। उनका शव एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बरौली गांव के पास मिला, पास में ही बाइक खड़ी थी। सुरेंद्र के शरीर में पांच गोलियां धंसी मिली हैं। 

एसएसपी मोहित गुप्ता के मुताबिक सुरेंद्र की हत्या उसकी बहन की ननद के पुत्र अजीत ने अपने दोस्त देवेंद्र आदि के साथ मिलकर की है। सुरेंद्र की बहन के अजीत से प्रेम संबंध थे, जिसका वह विरोध करता था। सुरेंद्र की बहन फिलहाल आशीर्वाद कालोनी (कोतवाली हाथरस) में रह रही है, ननद का पुत्र अजीत सहीरामगढ़ी (थाना बलदेव) में रह रहा है। थाना प्रभारी प्रवीन सिंह मान ने बताया कि चार गोली सिर और एक गोली छाती पर मारी गई है।
विज्ञापन



पहले दारू पार्टी की, फिर मार डाला
सुरेंद्र की बेरहमी से हुई हत्या की पोस्टमार्टम रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। पोस्टमार्टम से पता चल सकेगा कि कितने पास से सुरेंद्र को गोली मारी गई और कितने बजे उसकी हत्या की गई। चर्चा है कि आरोपियों ने सुरेंद्र के साथ मिलकर शराब पी, फिर उसे गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें