फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्य कर सड़क किनारे फेंका शव

Thu, 10 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर से बुधवार की रात बाइक से निकले एक युवक की कुछ लोगोें ने गला दबाकर हत्या कर दी। यही नहीं हत्यारे युवक का शव सड़क किनारे फेंककर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की बाइक भी घटनास्थल से मिली है जबकि उसका मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के भटपुरवा मजरे भैसुरिया मुजाहिद गांव निवासी परवेश कुमार वर्मा (36) पुत्र श्रीराम भरोसे बुधवार की शाम करीब सात बजे अपने घर से बाइक लेकर निकला था। काफी देर तक जब परवेश घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

जिसके बाद गांव से कुछ दूर पर त्रिलोकपुर-अमोली मार्ग पर सड़क किनारे परवेश का शव पड़ा मिला, जबकि पास में ही बाइक भी मिली। जिसके बाद परिवारीजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर सीओ राजेश यादव व कोतवाल फतेहपुर विकास पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू करने के साथ ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


परवेश पेशे से किसान था। उसकी बेटी अन्नू व पत्नी पूनम का घटना के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के चाचा नत्थाराम की दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कर्रवाई शुरू कर दी है। 

रस्सी से गला कसकर की गई हत्या
परवेश कुमार की हत्या रस्सी से गला दबाकर की गई है। मृतक का शव जहां मिला है उससे कुछ दूर स्थित एक खेत मेें शराब व बीयर की बोतल और एक रस्सी पड़ी मिली है। साथ ही मृतक के गले में रस्सी कसने का निशान भी है। इससे साफ है कि पहले मृतक व हत्या के आरोपियोें ने शराब पीने के बाद खाना खाया है और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस का शक है कि इस वारदात मेें मृतक के करीबी लोग शामिल हो सकते हैं हालांकि यह सब पुलिस की जांच में ही पता लग सकेगा।

एक युवक की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -विकास पांडेय, फतेहपुर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें