फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहराना कांड: एसएन के डा. एसपी गुप्ता तलब

Fri, 21 Aug 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश बाद देश के बहुचर्चित आनर किलिंगप्रकरण ‘मेहराना कांड’ की फारेंसिक रिपोर्ट के सत्यापन की कार्यवाही शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया अपर सत्र न्यायालय-दो में संपन्न कराई जा रही है। शुक्रवार को इसमें विधि विज्ञान प्रयोगशाला के चिकित्सक का बयान दर्ज किया गया। अब मामले में कोर्ट ने एसएन मेडिकल कालेज, आगरा के डा. एसपी गुप्ता को तलब किया है।
विज्ञापन


मुलजिम पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता अनिल सक्सेना आजाद ने बताया कि न्यायालय में चिता से उठाई गई हड्डी और अधजले शरीर की जांच में ये इंसानों से संबंधित न होने की बात कही गई थी। इस पर उच्च न्यायालय ने कोर्ट में दाखिल फारेंसिक रिपोर्ट की जांच के आदेश दिए।

इस पर शुक्रवार को अपर सत्र न्यायालय में विधि विज्ञान प्रयोगशाला के डाक्टर कपिल देव के बयान दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट चिकित्सक दिनेश नारायण शर्मा ने तैयार की थी। वे अब इस दुनिया में नहीं हैं। कोर्ट में बहस के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि कपिल देव उनके दस्तखत नहीं पहचानते हैं।
विज्ञापन


कोर्ट में कपिल देव ने बताया कि एसएन मेडिकल कालेज, आगरा के डा. एसपी गुप्ता ने दिनेश नारायण शर्मा के साथ कार्य किया है। इस पर न्यायालय ने हस्ताक्षर की पहचान के लिए डा. एसपी गुप्ता को तलब किया है। इस दौरान मामले के मुलजिम भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें