फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर लॉक कार में युवक की गोली लगने से मौत

Sat, 08 Apr 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
युवक की गोली लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे किनारे सोमनाथ मैरिज होम के पास शुक्रवार देर रात खड़ी लॉक आईटेन कार में चंदनवन कालोनी निवासी बॉबी कुंतल की गोली से मौत हो गई। गोली माथे पर लगी थी। ड्राइविंग सीट पर बॉबी का रक्तरंजित शव था जबकि नीचे पैरों के पास तमंचा पड़ा था। रात को करीब 2:15 बजे पुलिस पहुंची। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है लेकिन युवक के पिता ने हत्या का केस दर्ज करा दिया है। हालांकि किसी से रंजिश से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन


हाईवे थाना क्षेत्र की कालोनी चंदनवन (फेज वन) निवासी फौरन सिंह रिफाइनरी में कार्यरत हैं। उनका बड़ा बेटा बॉबी कुंतल (28) शुक्रवार की शाम को करीब सात बजे अपनी कार लेकर घर से निकला था। जब बॉबी रात को दस बजे तक भी घर नहीं पहुंचा तो पत्नी मोनिका ने मोबाइल पर फोन करके पूछा। इस पर उसने जवाब दिया कि बस थोड़ी देर में आ रहा हूं। लेकिन वह नहीं आया। रात को करीब ढाई बजे हाईवे पुलिस का फोन बॉबी के परिवारीजनों के पास पहुंचा और तत्काल हाईवे पर सोमनाथ मैरिज होम के पास पहुंचने को कहा। घर वाले तत्काल वहां पहुंच गए। 

परिवारीजनों ने देखा तो कार में उनके बेटे की लाश पड़ी थी। बॉबी कुंतल ड्राइविंग सीट पर था और माथे पर गोली लगी थी। पूरा शव खून से सना था। कार में भी खून ही खून नजर आ रहा था। कार में बॉबी के पैरों के पास 32 बोर का तमंचा भी था। शर्ट की जेब में ही मोबाइल भी रखा था। इसी मोबाइल पर आई लास्ट कॉल के जरिए पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी थी। अंतिम कॉल उसकी पत्नी की ही थी। 
विज्ञापन


एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल तो देखकर मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन परिवार वालों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। बॉबी के मोबाइल की कॉल डिटेल भी चेक की जा रही है। फारेंसिक विभाग के लोग भी पहुंच गए थे और उन्होंने बारीकी के साथ पड़ताल की है।

एक माह से घर पर ही था बॉबी
बॉबी कुंतल करीब एक माह से घर पर ही था। इससे पहले दिल्ली में एलएंडटी और महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस नोएडा में नौकरी कर रहा था। 18 जनवरी 2015 को उसका विवाह हुआ था। करीब छह माह का एक पुत्र भी है। पड़ोसियों की मानें तो बॉबी काफी मिलनसार था।

पिता का रंजिश से इनकार
मूलरूप से भरतपुर जिले के नगला चौधरी के रहने वाले पिता फौरन सिंह की माने तो वह करीब 20 साल से चंदनवन में रह रहे हैं। रिफाइनरी में कार्यरत पिता ने रंजिश से इनकार करते हुए कहा कि उनका पुत्र परेशान भी नहीं था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें