फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई कार, युवक की मौत

Wed, 04 Nov 2015 07:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना यमुनापार क्षेत्र में मथुरा राया रोड पर ईंटें ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली से कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दिल्ली निवासी युवक की मौत हो गई। कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


नई दिल्ली के रोहिणी सेक्टर नौ निवासी नरेंद्र गुप्ता अपने पुत्र अनुज गुप्ता (30), योगेश गुप्ता और राजेंद्र गुप्ता के साथ कार से तड़के यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए मथुरा आए थे।

सुबह पांच बजे जब वे मथुरा राया रोड पर थाना यमुनापार क्षेत्र में गांव गौसना के निकट से गुजर रहे थे तभी ईंट लदे ट्रैक्टर-ट्राली से उनकी कार टकरा गई। हादसे में सभी कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को यमुनापार पुलिस ने राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। वहां अनुज गुप्ता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस मामले में दीपक गुप्ता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें