फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक भिड़ीं, एक युवक की मौत

Mon, 29 Feb 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना यमुनापार क्षेत्र में बलदेव रोड पर दो बाइक की आपस में टकरा गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। चारों बाइक सवारों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


सिहोरा निवासी दिनेश पुत्र बनी सिंह और तारा चंद्र पुत्र किशन सिंह बाइक से मथुरा से सोमवार शाम सात बजे गांव लौट रहे थे। जब वे बलदेव रोड पर गांव सुखदेवपुर के निकट से गुजर रहे थे तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।

दूसरी बाइक पर सवार रोहतास पुत्र बदन सिंह और मनोज पुत्र महेश निवासी नगला काशी थाना हाईवे सहित दिनेश और तारा चंद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर यमुनापार पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ यमुनापार के अनुसार जिला अस्पताल में रोहताश को मृत घोषित कर दिया गया। दिनेश और मनोज को आगरा रेफर कर दिया। ताराचंद का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें