फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर दो लाख, गहने लूट ले गए बदमाश

Thu, 09 Mar 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
महिला की हत्या कर दो लाख, गहने लूट ले गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर कालोनी के द्वारिकेश नगर इलाके में बुधवार देर रात बदमाश महिला रविबाला की हत्या कर घर से दो लाख रुपये और गहने लूटकर ले गए। बदमाशों ने महिला के पति बनवारी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बीच शहर में हुई इस वारदात से शहर में दहशत फैल गई। कितने बदमाश थे और क्या-क्या ले गए इसकी सही जानकारी गृहस्वामी के होश में आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन


सुबह लोग सोकर ही उठे थे कि शहर की अमर कालोनी में एक सनसनीखेज कत्ल और लूट की वारदात से वह दहशत में आ गए। इस कालोनी के एक हिस्से द्वारिकेश नगर में बदमाशों ने रविबाला (42) की हत्या कर दी जबकि उनके पति ट्रक चालक बनवारी (45) को पीट पीटकर अधमरा कर गए। दंपति के बेटे राहुल और बेटी राखी, दीपा को सुबह करीब छह बजे घटना के बारे में पता चला।

दरअसल बनवारी अपना मकान बनवा रहे थे। घर में टूट-फूट चल रही थी, इसलिए पति-पत्नी तो अपने ही घर में सो गए थे, बेटा और बेटियों को सोने के लिए पड़ोस में भेज दिया था। सुबह करीब छह बजे बनवारी का बड़ा बेटा राहुल (16) घर पहुंचा तो दरवाजा नहीं खुला। वह दीवार लांघकर घर के भीतर पहुंचा तो उसके मम्मी-पापा खून से लथपथ पड़े थे। राहुल ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। बनवारी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविबाला की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


घर की अलमारी टूटी पड़ी थी और सामान बिखरा पड़ा था। इसी आधार पर पुलिस मान रही है कि लूट के लिए हत्या की गई है। घटना रात बारह बजे के बाद की मानी जा रही है। परिवार वालों ने बताया कि मकान का काम चल रहा है जिसके लिए दो दिन पहले ही बनवारी दो लाख रुपये बैंक से निकालकर लाए थे जिन्हें बदमाश ले गए और गहने भी ले गए। यह भी बताया कि दो महीने पहले 45 लाख रुपये का खेत भी बेचा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें