पंचशील कालोनी से बालिका को उठाकर ले जाने का प्रयास करने वाले युवक को मंगलवार को पब्लिक ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के दूसरे साथी की खोज की जा रही है। पुलिस पकडे़ गए युवक से पूछताछ कर रही है।
चौधरी (कांमर वाले) की छह वर्षीय पौत्री भूमिका सोमवार शाम करीब तीन बजे कालोनी में अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी। तभी एक युवक उससे रास्ता पूछने के बहाने पकड़कर ले जाने लगा था। शोर सुनकर आए कालोनी वासियों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह भाग गया।
युवक की फुटेज कैमरे में कैद होने के बाद मंगलवार को उसकी खोजबीन की गई। मंगलवार शाम कुछ लोगों ने समाचार पत्रों में छपी युवक की फोटो को देखकर उसके हाईवे स्थित गिर्राज कालोनी में होने की सूचना दी।
सूचना पर युवक के घर पहुंचे बड़ी संख्या में लोगों ने उसे पकड़ लिया। युवक ने पब्लिक के सामने सब कुछ बता दिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।