फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों के डर से घर में कैद छात्रा

Mon, 18 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनचलों के खींचातानी से डरी सहमी छात्रा घर में कैद होकर रह गई है। छात्रा और उसके परिवारीजनों को अब अपनी जान का खतरा सता रहा है। तहरीर के दो दिन बीतने के बाद भी कृष्णानगर पुलिस ने छात्रा को सुरक्षा देना तो दूर, मामले की रिपोर्ट दर्ज करना तक मुनासिब नहीं समझा। लगातार मनचलों से मिल रही धमकियों से परिवार दहशत में हैं।  
विज्ञापन


चौकी कृष्णानगर क्षेत्र में पड़ने वाली कालोनी ज्योति नगर निवासी 11 वीं कक्षा की छात्रा रोजाना की तरह शनिवार को महोली रोड स्थित कोचिंग को जा रही थी। रास्ते में तीन मनचलों ने उसे खींचने का प्रयास किया और अभद्रता तक की।

छात्रा की दिलेरी से मनचले सफल नहीं हो सके। घर पहुंची छात्रा के पीछे मनचले आ गए। आरोप है कि यहां पर छात्रा के परिवारीजनों से जमकर मारपीट की और बचाव को आए पड़ोसियों को नहीं बख्शा। 
विज्ञापन


चौकी कृष्णानगर पर तहरीर दी गई, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर, उसकी सुध लेने की जहमत तक पुलिस ने नहीं उठाई। छात्रा की जुबानी उसे खींचने का प्रयास विष्णु, दीपक और सूरज ने किया है।
विज्ञापन


छात्रा के परिवार पर लगातार राजीनामा का दबाव बनाया जा रहा है, वहीं धमकियां भी दी जा रही है। दहशत में छात्रा और परिवारीजन काफी आहत दिख रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें