फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडहर में मिली बालिका की मौत

Thu, 11 Jun 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना महावन क्षेत्र में बदहवास हालत में मिली बालिका की आगरा के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बालिका की मौत के बाद दर्जनों ग्रामीण हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर डीएम और एसएसपी से मिले। गांव के लोग बालिका का दुराचार के प्रयास में गला दबाना मौत का कारण मान रहे हैं।
विज्ञापन


महावन क्षेत्र में एक नौ वर्षीय बालिका चार दिन पहले गांव के बाहर खंडहर में मिली थी। गंभीर चोटों के चलते बालिका को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेहोश होने और कोमा में चले जाने के कारण मंगलवार रात को बालिका की मौत हो गई।

बालिका की मौत की सूचना पर गांव में सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। रालोद नेता राजपाल सिंह भरंगर, कारब के पूर्व प्रधान सुरेश चौधरी, देवेंद्र पहलवान के नेतृत्व में लोग डीएम राजेश कुमार और एसएसपी डाक्टर राकेश सिंह से मिले। एसएसपी ने महावन पुलिस को इस मामले में दर्ज रिपोर्ट को हत्या में तरमीम करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने शीघ्र ही हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं एसएसपी ने बताया कि बालिका के मेडिकल परीक्षण और पोस्टमार्टम में दुराचार का मामला नहीं आया है।


पूड़ी बेलकर खर्च चलाती है मां
मथुरा। बालिका को अंत समय पर मां का साथ भी नहीं मिल सका। दम तोड़ चुकी बालिका के पिता की पहले ही बीमारी से मौत हो गई थी। उसकी मां शादियों में हलवाई के साथ पूड़ी बेलकर घर का खर्चा चलाती थी। जिस दिन बालिका के साथ घटना हुई, मां पूड़ी बेलने गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें