फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 लाख में फरीदाबाद के इंजीनियर ने बनाई थी सुरंग

Tue, 21 Feb 2017 06:05 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सुरंग के माध्यम से तेल की चोरी की जा रही थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिस सुरंग के माध्यम से तेल की चोरी की जा रही थी उसे फरीदाबाद के इंजीनियर ने अट्ठारह लाख रुपये लेकर डिजाइन किया था। तेल चोरों के सरगना राया थाना के गांव भंकरपुर बसेला के प्रधान राम हरी चौधरी ने फरीदाबाद के तकनीशियन चेतन, गैमा, राम उर्फ सोनू, रवि उर्फ विद्दी और मिस्त्री को 18 लाख रुपया दिए थे। सुरंग बनाने और लाइन में नीचे वाल्व फिट करने में पांच लोगों को तीन महीने का समय लगा। सोनू और रवि रात में सुरंग खोदते और मिट्टी को निकट के खाली प्लाटों में फेंक देते। सुरंग बनाने और तेल चोरी के दौरान वाल्व चालू करने और बंद करने के लिए आपस में बात करने को पाइप लगाया हुआ था। इसी पाइप से रवि और सोनू के लिए सुरंग में आक्सीजन भी सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन


बारिश में तीन महीने बंद रहा था काम
थाना हाइवे में एटीवी फैक्ट्री के पीछे बनी कालोनी रामकृष्णपुरम में बारिश के मौसम में काफी कीचड़ हो जाता है। रास्ते के कीचड़ में टैंकर के फंस जाने के डर से बारिश के तीन महीनों में तेल चोरी का काम बंद रखा गया था।

रामहरी ने मिर्जापुर, दिल्ली में भी की थी तेल चोरी
राया के गांव भंकरपुर बसेला के प्रधान राम हरी चौधरी ने पांच साल पूर्व दिल्ली के उत्तमनगर इलाके में भी पाइप लाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी कराई थी। इसमें फरीदाबाद के तकनीशियन के साथ मिर्जापुर का तकनीशियन शामिल किया था। खुलासे में रामहरी का नाम प्रकाश में आया था। एसएसपी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के दरोगा ने रामहरी का नाम निकाल दिया। इसके बाद रामहरी ने मिर्जापुर में सुरंग बनाकर वहां एक पाइप लाइन में सेंध लगाई। कुछ दिनों बाद वहां भी मामला खुल गया तो रामहरी वहां से भाग आया। रामहरी का रसूख इतना था कि उसकी पिस्टल भी चुनाव में जमा नहीं हुई।
विज्ञापन


फरह में तीन बीघा खेत डीजल से भर गया था
तेल चोरी की पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। दिसंबर, 2011 में बीपीसीएल की पाइप लाइन से भी चोरी की गई थी। चोरी के दौरान फरह में इस पाइप लाइन से रिसाव बढ़ने से तीन बीघा खेत डीजल से भर गया था। बड़ा नुकसान हुआ था। लेकिन तेल चोर नहीं पकड़े जा सके थे। पुलिस मुकदमे में कब की एफआर लगा चुकी है। तेल चोरी के मामलों में पुलिस की ओर से भी दिलचस्पी नहीं लेने की बात कही जाती है। मुकदमा दर्ज हो जाता है लेकिन उस समय कभी विवेचना नहीं की जाती।


मिर्जापुर में हो चुका है एक मर्डर
तेल चोरी के खेल में एक तकनीशियन का मिर्जापुर में मर्डर भी हो चुका है। चोरी के तेल की बिक्री की रकम के बंटवारे को लेकर मिर्जापुर का एक तकनीशियन बगावत पर उतर आया था। एसएसपी ने बताया कि मिर्जापुर निवासी तकनीशियन टैंकर भी चलाता था। राम हरी वहां से सुरक्षित भाग निकला। तेल चोरी में जिन लोगों के नाम उसने प्लाट खरीदे थे, वो फंस गए। राम हरी जिस जमीन पर तेल चोरी करता था, उसके बैनामा मेें अपना असली नाम-पता नहीं लिखता था।

दरोगा की स्कार्पियो से घूमता था राम हरी 
एसएसपी मोहित गुप्ता ने प्रेस वार्ता में बताया कि 2013 में मथुरा में स्वाट टीम प्रभारी रहे दरोगा प्रदीप कुमार यादव से राम हरी चौधरी के संबंध होने की बात सामने आ रही है। प्रदीप कुमार अब बरसाना में तैनात हैं। रामहरी से जो स्कार्पियो बरामद हुई है वह भी दरोगा प्रदीप कुमार की बताई जा रही है। गाड़ी पर पुलिस लिखा है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें