फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हास्पिटल में हंगामा, चिकित्सक और स्टाफ को पीटा

Wed, 23 Mar 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
विज्ञापन
एसएडी अस्पताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले में दो स्थानों पर निजी हास्पिटलों में हंगामा हुआ। एक में नवजात की मौत के बाद परिवारीजनों ने हंगामा काटा तो दूसरे में वृद्धा का ठीक से इलाज न करने और दूसरे अस्पताल में ले जाने पर 25000 रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए लोगों ने चिकित्सक-स्टाफ की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


थाना हाईवे के नगला शिवजी निवासी रामवीर सिंह की पत्नी ममता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार रात 10:30 बजे उन्हें महोली रोड स्थित जैन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। रामवीर और ओमप्रकाश ने बताया कि सुबह चार बजे तक चिकित्सक और स्टाफ सोता रहा और महिला चिल्लाती रही।

लापरवाही के चलते ममता के पेट में ही बालक की मौत हो गई। इसके बाद चिकित्सक ने ऑपरेशन आदि किया। परिवारीजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर कृष्णानगर चौकी प्रभारी फोर्स के साथ पहुंच गए। पीड़ितों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


दूसरी घटना थाना सदर बाजार क्षेत्र में अग्रवाल लाइफ लाइन में बुधवार सुबह नौ बजे हुई। यहां थाना महावन के गांव नूरपुर निवासी सरवती (65) पत्नी सियाराम को उनके परिवारीजनों ने भर्ती कराया। यहां चिकित्सक और स्टाफ पेट आदि की जांच करते हुए नली डालने लगे। इससे असंतुष्ट परिवारीजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

परिवारीजन मरीज को दूसरे हास्पिटल ले जाने लगे, इस पर चिकित्सक और स्टाफ ने इलाज के रुपये देने की मांग की। परिवारीजनों का कहना है कि उनसे 25000 रुपये मांगे गए। इस पर हास्पिटल स्टाफ और मरीज के परिवारीजनों में  मारपीट हो गई। सूचना पर सदर पुलिस पहुंच गई। इससे पहले ही ग्रामीण वृद्धा को लेकर अन्य हास्पिटल चले गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें