फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Thu, 06 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गणेशबाग में एक विवाहिता की मौत पर उसके मायके वालों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला के पति और जेठानी को हिरासत में ले लिया है। ग्राम नगला हरि थाना राया निवासी लेखराज ने अपनी पुत्री रचना का विवाह 26 नवंबर 2015 को हरेंद्र पुत्र जयपाल सिंह निवासी वीरवला थाना मांट हाल निवासी गणेशबाग मोहल्ला कस्बा राया के साथ किया था। आरोप है कि ससुरालीजन बोलेरो और रकम की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


लेखराज ने बताया कि मंगलवार रात आठ बजे रचना ने फोन पर बताया कि उनके जेठ-जिठानी और पति पैसों के लिए क्लेश कर रहे हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सूचना पर वह ग्रामीणों के साथ राया गणेशबाग पहुंचे तो वहां पर रचना का शव पड़ा मिला। सूचना राया पुलिस पहुंच गई और आरोपी महिला का पति हरेंद्र, जिठानी विनीता को हिरासत में ले लिया। जेठ जितेंद्र सिंह फरार हो गए। घटना के बाद सुबह तहसीलदार महावन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें